
Jai Mata Ji Let's Rock
Comedy Family Drama Gujarati
An 80-year-old woman faces four wild options after a government program disrupts her life: revenge on family, rekindling romance, living luxuriously, or choosing it all in this comedy about family surprises
| Cast: | Malhar Thakar, Vyoma Nandi, Tiku Talsania, Vandana Pathak, Shekhar Shukla, |
|---|---|
| Director: | Manish Saini |
All Guild Reviews of "Jai Mata Ji Let's Rock"

मज़ा, मस्ती, मैसेज ‘जय माता जी-लैट्स रॉक’ में

सरकार ने ऐलान किया है कि 80 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को हर महीने एक लाख रुपए की पेंशन मिलेगी। अब अचानक से सब लोगों के भीतर वृद्धों के प्रति प्रेम जाग गया है। अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ आए लोग अब विनती करके उन्हें वापस ला रहे हैं। जो कमल और गुलाब अपनी मां को पास नहीं रखना चाहते थे, अब उन्हें अपने-अपने पास रखने के लिए लड़ रहे हैं। दोनों बहुओं में तकरार हो रही है कि सास की ज़्यादा सेवा कौन करेगा। लेकिन सासू बा भी गजब हैं। इस नई पारी के खुल कर मज़े ले रही हैं। और तभी आता है एक ट्विस्ट…! मनोरंजन के रैपर में लपेट कर मैसेज देने वाले लेखक-निर्देशक मनीष सैनी अपनी दो गुजराती फिल्मों ‘ढ’ और ‘गांधी एंड कंपनी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं। अब अपनी इस अगली गुजराती फिल्म ‘जय माता जी-लैट्स रॉक’ में भी वह तारीफें पाने लायक काम करते दिखे हैं।
Latest Reviews





