4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Delhi Crime 3
Cast:Shefali Shah, Rasika Dugal, Avijit Dutt, Adil Hussain, Yashaswini Dayama, Rajesh Tailang, Denzil Smith, Sidharth Bhardwaj, Huma Qureshi

Delhi Crime 3

Crime (Hindi)

इमोशन पर जोर, रोमांच कमज़ोर

Sat, November 15 2025

देश को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड दिलाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज ‘दिल्‍ली क्राइम’ अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। पहले दो सीजन में क्रमश: दिल्ली के जघन्य निर्भया रेप केस और कच्छा बनियान गैंग की पड़ताल के बाद इस बार यह मानव तस्करी का संवेदनशील मुद्दा उठाती है। सीरीज की कहानी पिछले सीजन से ही आगे बढ़ती है, जहां नॉर्थ ईस्ट में पोस्टेड डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) हथियारों से भरा ट्रक गुजरने की खबर का पीछा करती है। लेकिन उनके हाथ लगती हैं ट्रक में भरी दर्जन भर लड़कियां। इन कम उम्र की लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली और हरियाणा ले जाकर बेचा जाना था। ऐसे में, वर्तिका इस रैकेट को पकड़ने वापस दिल्ली पहुंचती है। इधर, दिल्ली में दो साल की मासूम बच्ची नूर को एक औरत मरणासन्न हालत में एम्स अस्‍पताल में छोड़कर जाती है, जिसकी छानबीन एसीपी नीति सिंह (रसिका दुग्गल) कर रही होती है। जल्द ही बेबी नूर और लड़कियों की तस्करी के दोनों मामले आपस में टकराते हैं। इनमें बड़ी दीदी (हुमा कुरैशी) के लिए काम करने वाले राहुल (अंशुमान पुष्कर) और कल्याणी (मीता वशिष्ठ) का नाम आता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film De De Pyaar De 2
Director:Anshul Sharma
Cast:Ajay Devgn, Rakul Preet Singh, R. Madhavan, Gautami Kapoor, Ishita Dutta, Meezaan Jafri, Javed Jaffrey

De De Pyaar De 2

Comedy, Romance (Hindi)

मजेदार फैमिली एंटरटेनर में माधवन ने मारी बाज़ी

Sat, November 15 2025

एक जवान लड़की अपने से दोगुने उम्र के आदमी को जीवनसाथी बनाने का फैसला करे तो भसड़ मचनी तय है। इसी भसड़ को कॉमेडी, इमोशन और एंटरटेनमेंट के तड़के के साथ परोसती है फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’, जो साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ की सीक्वल है। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्‍टारर यह फिल्‍म फर्स्ट हाफ में तो हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद थोड़ी लड़खड़ा जाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Maharani S04
Director:Puneet Prakash
Cast:Huma Qureshi, Sohum Shah, Amit Sial, Kani Kusruti, Pramod Pathak, Vineet Kumar, Rajeshwari Sachdev, Darsheel Safary

Maharani S04

Drama (Hindi)

दिल्ली की चाह में असर खो बैठी 'महारानी'

Fri, November 7 2025

साल 2021 में ओटीटी पर बिहार की राजनीति की ‘महारानी’ बनकर उतरीं रानी भारती ने दर्शकों का दिल पूरे बहुमत से जीता था। हुमा कुरैशी ने इस किरदार से दमदार छाप छोड़ी। घर में चूल्हा-चौका और गाय-भैंसों की सानी-पानी करने वाली एक आम औरत रानी कैसे रातोंरात बिहार की मुख्यमंत्री बनकर राजनीति के दांव-पेंच में उलझती और निकलती है, इस सफर से दर्शक जुड़ गए। अब सीरीज का चौथा सीजन आ चुका है, जहां रानी भारती बिहार से आगे बढ़कर देश की राजनीति में कदम रखती है। लेकिन पुनीत प्रकाश निर्देशित इस चौथे सीजन में न तो राजनीति के खेल का वह रोमांच है, ना ही रानी के व्यक्तित्व में वो पहले वाला दमखम।

Continue Reading…


Image of scene from the film Baramulla
Director:Aditya Suhas Jambhale
Cast:Manav Kaul, Neelofar Hamid, Masoom Mumtaz Khan, Arista Mehta, Baby Kiara Khanna, Ashwini Koul, Nazneen Madan, Mir Sarwar, Vikas Shukla, Bhasha Sumbli
Writer:Aditya Suhas Jambhale

Baramulla

Horror (Hindi)

कश्मीर के जख्मों पर मरहम सी है यह फिल्म

Fri, November 7 2025

कश्मीर की वादी जितनी हसीन है, अपने दामन में उसने उतने ही जख्म भी समेटे हुए हैं। फिर वो आतंकवाद का साया हो, मासूम बच्चों का पत्थरबाज बनना या फिर बरसों पहले हुआ कश्मीरी पंडितों का पलायन। ‘बारामूला’ कश्मीर के इन्हीं जख्मों पर मरहम लगाती एक संवेदनशील फिल्म है। कश्मीर पर ही ‘आर्टिकल 370’ बनाने वाले निर्माता आदित्य धर और निर्देशक आदित्य सुहास जांबले की जोड़ी की यह सुपरनैचरल क्राइम थ्रिलर, घाटी में बच्चों का ब्रेनवॉश करके आतंक के रास्ते पर धकेलने के मुद्दे से शुरू होकर 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादती से जुड़ती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Jatadhara
Director:Venkat Kalyan
Cast:Sudheer Babu, Sonakshi Sinha, Shilpa Shirodkar, Divya Khossla, Indira Krishnan, Ravi Prakash, Naveen Neni, Rohit Pathak, Jhansi, Rajiv Kanakala

Jatadhara

Action, Horror, Thriller (Telugu)

डराती नहीं, दर्शकों को सताती हैं सोनाक्षी और शिल्पा

Fri, November 7 2025

देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सुपरनैचरल ताकतों के होने की किवदंतियां मशहूर रही हैं। उन्हीं में से एक है केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, जिसके एक बंद तहखाने का रहस्य आज भी लोगों को हैरान करता है। मान्यता है कि इस तहखाने में अपार धन-संपदा है, जिसकी रक्षा अलौकिक शक्तियां करती हैं और इसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश करने पर विपदा का सामना करना पड़ता है। इसी लोककथा पर आधारित है, सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’, जो तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Single Salma
Director:Nachiket Samant
Cast:Huma Qureshi, Shreyas Talpade, Sunny Singh, Eleanor Williams, Kanwaljit Singh, Navni Parihar, Prabhat Kumar Lahiri, Nidhi Singh, Lauren Gottlieb, Sharon Drain
Writer:Ravi Kumar, Amina Khan

Single Salma

Comedy, Family (Hindi)

कंगना की 'क्वीन' जैसी दमदार तो नहीं, पर असरदार जरूर है हुमा कुरैशी की फिल्‍म

Sun, November 2 2025

हमारे समाज में लड़की तीस की हो जाए, तो घर-परिवार क्या, गांव-जवार, मुहल्ले-रिश्तेदार हर किसी को उसकी शादी की चिंता सताने लगती है। फुसफुसाहट तेज हो जाती है कि इतनी बड़ी उम्र की लड़की से कौन करेगा शादी? इसी रिलेटेबल विषय पर केंद्रित है, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘सिंगल सलमा’, जो लड़कियों के अस्तित्व से जुड़े कई और मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Regretting You
Director:Josh Boone
Cast:Mckenna Grace, Allison Williams, Dave Franco, Mason Thames, Willa Fitzgerald, Scott Eastwood, Clancy Brown, Sam Morelos, Ethan Costanilla, Luke Pierre Roness

Regretting You

Romance, Drama (English)

कन्फ्यूजन ज्यादा, इमोशन कम

Tue, October 28 2025

क्या हो जब आपको पता चले कि जिस पति, परिवार और अपनों के लिए आपने अपनी जिंदगी, सपनों, ख्वाहिशों को भुला दिया, जिन्हें खुद से हमेशा आगे रखा, वे ही आपको धोखा दे रहे हैं। रिश्तों की इस कश्मकश को दिखाती है, जोश बून निर्देशित फिल्म ‘रिग्रेटिंग यू’। अपनी चर्चित फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ में ‘लव ऐंड लॉस’ यानी प्यार को खोने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाले जोश बून की यह फिल्म टीनेएज लव स्टोरी के साथ-साथ एक एडल्ट रिलेशनशिप की जटिलताओं को उकेरती है, मगर वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाती।

Continue Reading…


Image of scene from the film Tron: Ares
Director:Joachim Rønning
Cast:Jared Leto, Greta Lee, Evan Peters, Gillian Anderson, Jodie Turner-Smith, Jeff Bridges, Hasan Minhaj, Arturo Castro, Cameron Monaghan, Sarah Desjardins

Tron: Ares

Science Fiction, Adventure, Action (English)

भव्य विजुअल्स वाली बेजान कहानी

Sat, October 11 2025

AI के मानव जीवन में दखल के बाद के खतरों पर लगातार चर्चा जारी है। अब AI और इंसानों के उसी मुठभेड़ को पर्दे पर शानदार तरीके से लेकर आई है, साइंस फिक्शन फिल्म Tron: Ares, जो ‘ट्रॉन’ (1982) और ‘ट्रॉन लिगेसी’ (2010) के बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। विजुअल अपील के मामले में यह यह बेहद शानदार फिल्‍म है, लेकिन कहानी के स्तर पर खोखली साबित होती है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)