4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Space Gen: Chandrayaan
Director:Anant Singh
Cast:Nakuul Mehta, Shriya Saran, Prakash Belawadi, Gopal Datt, Danish Sait, Ankit Motghare, Udhayabanu Mageswaran
Writer:Nitin Tiwari, Shubham Sharma, Arunabh Kumar

Space Gen: Chandrayaan

Drama, Sci-Fi & Fantasy (Hindi)

रास्ता भटक गया ये चंद्रयान

Sat, January 24 2026

23 अगस्त 2023 वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। वो पल जब हर भारतवासी की आंखें खुशी से चमक रही थी, सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना वाला दुनिया का पहला देश बना। लेकिन इस सफलता से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को जुलाई 2019 में चंद्रयान-2 की विफलता भी देखनी पड़ी थी। चंद्रयान 2 की असफलता से चंद्रयान 3 की सफलता के इसी सफर को दिखाती है, TVF की यह नई वेब सीरीज ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’।

Continue Reading…


Image of scene from the film Happy Patel: Khatarnak Jasoos
Director:Vir Das, Kavi Shastri
Cast:Vir Das, Mona Singh, Mithila Palkar, Sharib Hashmi, Srushti Tawade, Aamir Khan, Imran Khan
Writer:Vir Das, Amogh Ranadive

Happy Patel: Khatarnak Jasoos

Comedy, Action, Romance (Hindi)

सिर चकरा देगी वीर दास की यह खतरनाक जासूसी

Fri, January 16 2026

‘मैं टॉम को भूत चाहता हूं। टॉम को डिक कर भूत अच्छा लगता है।’ बात समझ में आई? पढ़कर मजा आया? अगर हां, तभी आपको वीर दास की यह नई खतरनाक हास्य-व्यंग्य फिल्म ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’ रास आएगी। वरना सिर के ऊपर से निकल जाएगी, क्योंकि फिल्म में हैप्पी की जासूसी ही नहीं, हिंदी भी खतरनाक है। वीर दास स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। इंटरनेशन एमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। उनकी अपनी एक ऑडियंस है- मेट्रो शहरों की अंग्रेजी स्लैंग बोलने वाली, डबल मीनिंग जोक्स पर ठहाके लगाने वाली और बीच में आए हल्के से सोशियो पॉलिटिकल तंज पर वाह-वाह करने वाली। वीर ने यह फिल्म खास तौर पर उसी ऑडियंस के लिए बनाई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Taskaree: The Smuggler's Web
Director:Neeraj Pandey, Raghav Jairath
Cast:Emraan Hashmi, Sharad Kelkar, Anurag Sinha, Zoya Afroz, Nandish Singh, Amruta Khanvilkar, Anuja Sathe, Freddy Daruwala, Jameel Khan, Sumit Nijhawan
Writer:Vipul K Rawal, Neeraj Pandey

Taskaree: The Smuggler's Web

Crime, Mystery, Drama (Hindi)

तस्करी की नई दुनिया, मगर फॉर्मूले पुराने

Thu, January 15 2026

फलां एयरपोर्ट पर इतने लाख का सोना पकड़ा गया। फलां आदमी शरीर में इतने किलो ड्रग्स बांधकर ला रहा था। तस्करी की ऐसी खबरें हम अक्सर सुनते रहते हैं। बीते साल ही कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी के किस्से सुर्खियों में रहे। तस्करी के इसी काले धंधे और इन पर लगाम लगाने वाले कस्टम अधिकारियों की चुनौतियों का रोचक ताना-बाना दिखाती है, वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’। नीरज पांडे और राघव जयरथ निर्देशित यह सीरीज एक ओर जहां स्‍मगलिंग के इंटरनेशनल नेटवर्क से रूबरू करवाती है, वहीं कस्टम अफसरों की जिंदगी, काम के तरीकों, और चुनौतियों को भी गहराई से दिखाती है। हालांकि, बाद में ट्विस्ट और कमर्श‍ियल मसाले जोड़ने के चक्कर में यह बॉलीवुडिया फॉर्मूलों में फंस जाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Freedom at Midnight S02
Director:Nikkhil Advani
Cast:Sidhant Gupta, Chirag Vohra, Rajendra Chawla, Arif Zakaria, Rajesh Kumar

Freedom at Midnight S02

Drama, War & Politics (Hindi)

Mon, January 12 2026

लेखक विलियम एल शीरर की किताब ‘राइज ऐंड फॉल ऑफ थर्ड राईच’ की शुरुआती लाइन है, ‘दोज हू फॉरगेट हिस्ट्री आर कंडेम्ड टू रिपीट इट’ यानी जो अपना इतिहास भूल जाते हैं, वे उसे दोबारा दोहराते हैं। इसलिए, फिल्मकार निखिल आडवाणी अपनी सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ के जरिए 1947 के उस ऐतिहासिक लेकिन विवादित पन्ने को पलटते हैं, जब देश को आजादी की कीमत बंटवारे के अब तक रिसने वाले जख्मों से चुकानी पड़ी थी। लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर की इसी नाम से लिखी चर्चित किताब पर आधारित इस सीरीज का दूसरा सीजन आ चुका है, जिसमें निखिल हिंदुस्तान और पाकिस्तान के स्वतंत्र अस्तित्व में आने के दौरान हुई हिंसा और उसके बाद के राजनीतिक-सामाजिक हालातों, चुनौतियों को बहुत ही गहराई और संवेदनशील ढंग से पर्दे पर उतारा है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Avatar: Fire and Ash
Director:James Cameron
Cast:Sam Worthington, Zoe Saldaña, Sigourney Weaver, Stephen Lang, Oona Chaplin, Kate Winslet, Cliff Curtis, Joel David Moore, CCH Pounder, Edie Falco

Avatar: Fire and Ash

Science Fiction, Adventure, Fantasy (English)

विजुअली शानदार, मगर कहानी वही पुरानी

Fri, December 19 2025

‘टाइटैनिक’ और ‘टर्मिनेटर’ फेम हॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून ने साल 2009 में ‘अवतार’ के रूप में पर्दे पर ऐसी अनूठी, अनदेखी दुनिया रची, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। पैंडोरा के उन नीले शरीर वाले अलग से दिखने वाले भावुक ‘नावियों’ (पैंडोरा वासी) ने दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्म खूब चली। इसलिए, जेम्स कैमरून पैंडोरा वासियों की मॉडर्न इंसानों संग जंग की इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए 2022 में ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ लेकर आए। यहां कहानी जंगल से जल की ओर मुड़ चुकी थीं। वहीं, अब वह इसकी तीसरी कड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ में वह आग, राख और शोलों का खेल दिखा रहे हैं। जेम्स कैमरून की यह फिल्म की विजुअली उतनी ही शानदार और भव्य है, मगर कहानी के मामले में इस बार वह मात खा जाते हैं। कहानी पुरानी देखी-देखी सी लगती है, जिसे कोई खास विस्तार नहीं मिलता।

Continue Reading…


Image of scene from the film Kis Kisko Pyaar Karoon 2
Director:Anukalp Goswami
Cast:Kapil Sharma, Manjot Singh, Jamie Lever, Tridha Choudhury, Parul Gulati, Sushant Singh, Ayesha Khan, Hira Warina, Akhilendra Mishra, Asrani
Writer:Anukalp Goswami

Kis Kisko Pyaar Karoon 2

Comedy, Romance, Drama (Hindi)

बचकानी है पर हंसाती है कपिल की कॉमेडी

Sat, December 13 2025

कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया के धुरंधर हैं। बचकानी हरकतों और बातों से भी ऑडियंस को हंसा ले जाने की कला वह जानते हैं और यही काम वह अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी कर रहे हैं। यह फिल्म उनकी 2015 में आई डेब्यू फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है, जिसमें वह तीन बीवियों के फेर में फंस जाते हैं। लेकिन कैसे? इस बात में लॉजिक ढूंढने की गलती, गलती से भी ना कीजिएगा।

Continue Reading…


Image of scene from the film Single Papa
Director:Shashank Khaitan
Cast:Kunal Khemu, Neha Dhupia, Manoj Pahwa, Prajakta Koli, Ayesha Raza Mishra

Single Papa

Comedy, Drama (Hindi)

सिंगल पापा के रूप में चमके कुणाल खेमू

Sat, December 13 2025

मां की ममता पर तो हमने बहुत कहानियां देखी हैं, मगर बाप की ‘बापता’ यानी बच्चे की परवरिश में पिता की अहमियत पर किस्से कम ही हैं। समाज के इसी स्टीरियोटाइप को तोड़ने की अच्छी कोशिश करती है वेब सीरीज सिंगल पापा। यह सीरीज एक सिंगल मर्द के बच्चा गोद लेने के संघर्षों, अकेले उसकी परवरिश की चुनौतियों की कभी गुदगुदाती, तो भावुक करती दास्तान है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Real Kashmir Football Club
Cast:Manav Kaul, Mohammed Zeeshan Ayyub

Real Kashmir Football Club

Drama (Hindi)

उम्मीद और हौसले की दास्तान

Wed, December 10 2025

पर्दे पर कश्मीर के अक्सर दो ही पहलू देखने को मिलते हैं। एक धरती के जन्नत की खूबसूरती तो दूसरा आतंकवाद, मगर वेब सीरीज रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब इससे इतर वादी के युवाओं की अपनी नई पहचान और सम्मान तलाशने की एक प्रेरक दास्तान है। कश्मीर के पहले प्रफेशनल फुटबॉल क्लब बनने की असल कहानी पर आधारित यह सीरीज कश्मीर का एक उम्मीद भरा नया चेहरा दिखाती है। कहानी कश्मीर में 2014 में आए बाढ़ के दो साल बाद 2016 में शुरू होती है, जब वादी के युवा रोजगार के लिए भटक रहे थे और लोकल नेता उनका इस्तेमाल प्रदर्शन और पत्थरबाजी के लिए कर रहे थे। इसी दौरान पेशे से पत्रकार सोहेल मीर (मोहम्मद जीशान अय्यूब) कश्मीर का अपना फुटबॉल क्लब शुरू करने का ख्वाब देखता है। इसमें उसका साथ देता है कश्मीरी पंडित बिजनेसमैन शिरीष केमू (मानव कौल)। बचपन में पलायन और अपने भाई को खोने का दर्द झेलने वाला शिरीष कश्मीर के युवाओं के लिए बेहतर रास्ते खोलना चाहता है। अब इन दोनों की जुझारू जोड़ी किस तरह एक कबाड़खाने से कश्मीर के पहले फुटबॉल क्लब की नींव रखती है? कैसे कुछ दिशाहीन, कुछ बेरोजगार तो कुछ अपने सपनों को दिल में कैद कर जीने को मजबूर युवाओं के साथ अपनी टीम खड़ी करती है और राष्ट्रीय लीग के मुकाबले तक पहुंचती है, यह सब सीरीज देखकर पता चलेगा।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)