4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Shaque: Trust No One
Director:Renzil D'Silva
Cast:Parineeti Chopra, Jennifer Winget, Tahir Raj Bhasin, Anup Soni, Chaitannya Choudhry, Sumeet Vyas, Soni Razdan, Harleen Sethi

Shaque: Trust No One

Drama, Crime, Mystery (Hindi)

संदेह और साजिशों के घेरे में फंस गई यह भावुक कहानी, परिणीति चोपड़ा-जेनिफर विंगेट दमदार

Fri, September 25 2026

एक मां के लिए इससे बड़ा सदमा क्या होगा कि उसकी नवजात बच्ची उससे दूर हो जाए? वो मां ना अपनी पहली संतान को भूल सकती है, ना ही उसे वापस पाने की उम्मीद चैन से जीने देती है। एक मां की ऐसी ही भावुक कहानी वाली वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से परिणीति चोपड़ा ने ओटीटी पर वेब सीरीज की दुनिया में अपनी पारी शुरू की है। हालांकि, मेकर्स ने मां-बेटी की इस भावनात्मक कहानी के इर्द-गिर्द शक और साजिशों के ढेर सारे जाले बुनकर इसका मजा थोड़ा किरकिरा कर दिया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Hunkkaar: The Roar
Director:Karan Kapadia, Nitya Mehra, Heeraz Marfatia
Cast:Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh, Mohammed Zeeshan Ayyub, Raghubir Yadav, Zoya Hussain, Ram Kapoor, Rajesh Sharma, Arjun Mathur, Charu Shankar, Veen Harsh
Writer:Heeraz Marfatia

Hunkkaar: The Roar

Crime, Drama (Hindi)

अनीत पड्डा और फात‍िमा सना शेख की दमदार एक्‍ट‍िंग, वेब सीरीज में दहाड़ तो नहीं, पर चीख जरूर है

Fri, September 25 2026

‘बंद कमरे में गलत वो आदमी करे और पूरी दुनिया को जवाब मैं दूं, क्यों? दुपट्टा बांधकर मुझे घर से निकलना पड़ता है, क्यों? मैं क्यों बताऊं कि किसने कितनी बार हाथ लगाया, कितनी देर हाथ लगाया?’ यह दर्द शारीरिक शोषण या रेप की शिकार हुई हर उस लड़की के होते हैं, जो अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाती है, क्योंकि जमाना उसे सुनने के बजाय उसे ही कटघरे में खड़ा कर देता है। रात में बाहर क्यों निकली? ऐसे कपड़े क्यों पहने? ऐसे तमाम सोच और सवाल के बीच, अनीत पड्ढा और फातिमा सना शेख की दमदार परफॉर्मेंस वाली वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ आज के समय में महत्वपूर्ण बन जाती है। हालांकि, कमजोर लिखाई के कारण 6 एपिसोड की यह वेब सीरीज दहाड़ तो नहीं पाती, लेकिन बिहार के जमुई से लेकर राजधानी दिल्ली तक, आज लड़कियों के साथ जो हो रहा है, उसको लेकर कुछ जरूरी सवाल जरूर खड़े करती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Heart of the Beast
Director:David Ayer
Cast:Brad Pitt, J.K. Simmons, Anna Lambe
Writer:Cameron Alexander

Heart of the Beast

Adventure, Thriller (English)

दिल छू लेगी ब्रैड पिट और डॉगी ओडिन की दोस्‍ती और वफादारी वाली जोड़ी

Thu, September 24 2026

इंसान और डॉगी के प्यारे रिश्ते पर हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के बाद अब हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट भी अपनी नई फिल्म ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ में इस रिश्ते की एक भावनात्मक कहानी लेकर आए हैं। एक बर्फीले और वीरान जंगल के बीच फंसे दो साथियों, जिनमें एक इंसान और दूसरा बेजुबान चौपाया, अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करते हैं। लेकिन इस सर्वाइवल ड्रामा की जान इन दोनों की दोस्ती, प्यार और वफादारी में है। कहानी सेना के स्पेशल फोर्सेज के रिटायर मेजर जेम्स बेलमोंट (ब्रैड पिट) और उनके बेहद करीबी रिटायर्ड कॉम्बैट जर्मन शेफर्ड ओडिन (ऊबर) की है। युद्ध की डरावनी यादों से पीछा छुड़ाने के लिए जेम्स अपने साथी ओडिन के साथ अलास्का के बर्फीले जंगलों में वक्त बिताने पहुंचता है, लेकिन खराब मौसम के बीच प्लेन उड़ाते वक्त उसे दिल का दौरा पड़ जाता है। उसका जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इस हादसे में जेम्‍स और ओडिन जैसे-तैसे बच तो जाते हैं, लेकिन वहां से बर्फीले और वीरान जंगल से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए उन्हें भीषण ठंड, भूख-प्यास, जंगली जानवरों, जानलेवा खाई, दलदल जैसे खतरों से लड़कर 58 मील लंबी यात्रा तय करनी है। अब ये दोनों इस खौफनाक चुनौती से कैसे निबटते हैं, यह देखने लायक है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Lust Stories 3
Director:Vikramaditya Motwane, Kiran Rao, Shakun Batra, Vishal Bhardwaj
Cast:Radhika Apte, Konkona Sen Sharma, Vijay Varma, Abhishek Banerjee, Ali Fazal, Radhikka Madan, Aditi Rao Hydari, Siddharth, Gurfateh Pirzada, Sana Thampi
Writer:Kiran Rao, Tanaji Dasgupta, Avinash Sampath, Sumukhi Suresh, Shakun Batra, Sameeha Sabnis, Ashwathi Namboodiri, Nitesh Bhatia, Utkarshini Vashishtha, Vishal Bhardwaj

Lust Stories 3

Romance, Drama (Hindi)

रिश्तों की गुत्थियों को सुलझाती अंतरंग प्रेम कहानियां, विशाल भारद्वाज पड़े सब पर भारी

Fri, September 18 2026

हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’, और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों या एंथोलॉजी ने इस विषय को प्रमुखता दी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है, प्यार के रिश्ते की जटिलताओं की पड़ताल करती एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’, जिसमें इंडस्ट्री के चार नामी फिल्मकारों विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की साझेदारी से बनी चार शॉर्ट फिल्‍मों की इस माला में दो कहानियों में औरतों की शारीरिक जरूरतों वाले अहम पहलू पर जोर है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Haiwaan
Director:Priyadarshan
Cast:Akshay Kumar, Saif Ali Khan, Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Saiyami Kher, Rajpal Yadav, Sharib Hashmi, Rajesh Sharma, Manoj Joshi, Asrani

Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

'खिलाड़ी' अक्षय पर भारी पड़े 'अनाड़ी' सैफ, पर इस बार रंग नहीं जमा पाई यह जुगलबंदी!

Fri, September 11 2026

प्रियदर्शन अगर शानदार किरदारों वाली इस कहानी को 10 साल पहले वाले 'ओप्पम' की बजाय, आज के हिसाब से नए सिरे से रचते तो फिल्‍म जानदार बन सकती थी, लेकिन अभी तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार की यह जुगलबंदी नहीं जमती।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ की फाइनल कड़ी के बॉलीवुड रीमेक की चर्चा अभी जोरशोर से चल ही रही है। इस बीच उनकी एक और फिल्म ‘ओप्पम’ के हिंदी रीमेक ने सिनेमाघरों में दस्‍तक दी है। साल 2016 में डायरेक्‍टर प्रियदर्शन ने यह मॉलीवुड फिल्‍म बनाई थी। अब 10 साल बाद उन्‍होंने ही इसका रीमेक किया है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि इससे बॉलीवुड के अनाड़ी और खिलाड़ी यानी सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी 18 साल बाद दोबारा पर्दे पर एक साथ लौटी है। हालांकि, इंडस्ट्री में तीन दशक बिता चुके सैफ अली खान इस फिल्म में अनाड़ी नहीं, बल्कि ऐसे सुपर-मानव हैं, जो कई खिलाड़ियों पर भारी हैं। लेकिन इसी वजह से उनके इस अति-प्रतिभावान किरदार पर भरोसा कम हो जाता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Mahaprabhu Jagannath
Director:Shripad Warkhedkar
Cast:Prachi Save Saathi, Sonal Kaushal, Aditya Raj Sharma
Writer:Pallavi Sharma

Mahaprabhu Jagannath

Animation, Family, Fantasy (Hindi)

बच्चों को लुभाएगी एनिमेटेड फिल्म की ये भक्ति कथा

Fri, September 4 2026

छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली महाप्रभु जगन्नाथ की भक्तिमय कहानी तमाम कानूनी लड़ाइयां जीतने के बाद अब बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है। प्रभु जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करती यह ऐनिमेटेड फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत की एक सरल-सहज पौराणिक गाथा है, जो बच्चों को पसंद आएगी।

Continue Reading…


Image of scene from the film The Last Salute
Director:Kushal Srivastava

The Last Salute

Documentary (English)

रिटायर हो चुके ‘योद्धा’ मिग-21 को भावुक विदाई

Fri, September 4 2026

‘अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। देवों में सूर्य था, वायु रणवीर था। सेना का जोश था, बादल मदहोश था। सीमा के पार जो जाता था तीर सा, दुश्मन काे मारकर आता था वीर सा।’ डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट: अ लव लेटर टू मिग-21’ की ये शुरुआती पंक्तियां ही ये साबित कर देती हैं कि कुछ मशीनें सिर्फ मशीनें नहीं होतीं। वे इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं, पीढ़ियों की यादों में बस जाती हैं और उनसे जुड़े लोगों के लिए एक भावनात्मक रिश्ता बना लेती हैं। भारतीय वायुसेना के साथ मिग-21 का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है, जिसे डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट: अ लव लेटर टू मिग-21’गर्व, रोमांच और भावुकता के साथ दिखाती है। खुद पूर्व वायुसेना सदस्य रह चुके डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव की यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायुसेना संग 62 साल लंबे रिश्ते के बाद अलविदा कहने वाले मिग 21 को सलामी है। कहानी उन 23 स्क्वॉड्रन से शुरू होती है, जो मिग 21 को ऑपरेशनल भूमिका में उड़ाने वाली आखिरी स्क्वॉड्रन थी। फिर 26 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में हुए मिग-21 के विदाई समारोह को भावुक अंदाज में दिखाती है। दिलचस्प बात यह है कि 1963 में इसी चंडीगढ़ एयर स्टेशन पर मिग-21 को भारतीय वायुसेना का हिस्सा बना था। यानी जहां से इसकी यात्रा शुरू हुई, वहीं उसका अंतिम अध्याय भी पूरा हुआ।

Continue Reading…


Image of scene from the film Gandhari
Director:Devashish Makhija
Cast:Taapsee Pannu, Ishwak Singh, Mita Vashisht, Swastika Mukherjee, Chhaya Kadam, Jatin Sarna, Prashant Narayanan, Chandan Roy, Vishwanath Chatterjee, Priti Shroff
Writer:Kanika Dhillon

Gandhari

Action, Drama, Thriller (Hindi)

तापसी पन्‍नू दमदार, पर कमजोर कहानी के कारण असरदार नहीं बन पाई ये एक्‍शन-थ्र‍िलर

Fri, September 4 2026

महाभारत महाकाव्य में एक द्वापर की गांधारी थी, जिसने अपने नेत्रहीन पति की सच्ची अर्धांगिनी बनने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी। एक ‘गांधारी’ आज के दौर में लेखिका कनिका ढिल्लन की है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए नेत्रहीन बनती है। कनिका ने यूं तो महाभारत की गांधारी की छवि तोड़ते हु़ए उसे एक सशक्त पहचान देने की कोशिश की है, लेकिन अधपकी कहानी और ढीली लिखाई के कारण उनकी यह गांधारी भी कमजोर ही साबित होती है। वैसे तो कनिका ने फिल्म में बच्चियों की यौन तस्करी जैसा संवेदनशील मुद्दा, एक नेत्रहीन मां की बेटी को ढूंढने की भावुक यात्रा, एक देवी के राक्षस का वध करने का पौराणिक जुड़ाव, जैसे कई भावनात्मक तीर छोड़े हैं, लेकिन अफसोस कि ये निशाने पर लगने की बजाय चारों और बिखर गए हैं।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)