4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Freedom at Midnight
Director:Nikkhil Advani
Cast:Sidhant Gupta, Chirag Vohra, Rajendra Chawla, Arif Zakaria, Ira Dubey, Rajesh Kumar, Luke McGibney, Cordelia Bugeja, Malishka Mendonsa, K.C. Shankar
Writer:Abhinandan Gupta, Adwitiya Kareng, Gundeep Kaur, Divy Nidhi Sharma, Revanta Sarabhai, Ethan Taylor

Freedom at Midnight

Drama (Hindi)

Sat, November 16 2024

सालों लंबी क्रांति और अनगिनत शहीदों की कुर्बानी के बाद अंग्रेजी हुकूमत से 1947 में मिली आजादी के बदले हिंदुस्तान के दिल पर विभाजन का जो जख्म लगा, वह टीस 77 साल बाद आज भी महसूस होती है। मगर क्या धर्म के नाम पर हुआ देश का यह बंटवारा जरूरी था? क्या यह रुक सकता था? देश के भविष्य से जुड़े इस निर्णायक फैसले में शामिल पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल या मोहम्मद अली जिन्ना जैसे राजनेताओं का क्या रुख रहा? इतिहास के सबसे त्रासद बंटवारे को लेकर ऐसे ही कई अनछ़ुए पन्ने पलटती है, निखिल अडवानी की वेब सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’। यह सीरीज लैरी कॉलिन्स और डॉमनिक लैपियर की इसी नाम से लिखी बहुचर्चित किताब पर आधारित है, जो ब्रिटिश राज का सूरज ढलने के बाद एक स्वतंत्र हिंदुस्तान के बनने के दौरान हुई राजनीति और सामाजिक हालातों की गहराई से पड़ताल करती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Do Patti
Director:Shashanka Chaturvedi
Cast:Kajol, Kriti Sanon, Shaheer Sheikh, Tanvi Azmi, Brijendra Kala, Prachee Shah, Vivek Mushran, Rohit Tiwari, Chittaranjan Tripathy, Shastra Prashant Gajbhare

Do Patti

Thriller, Mystery, Drama, Crime (Hindi)

यह कहानी है, दो जुड़वा बहनों सौम्या और शैली (कृति सेनन) की

Tue, October 29 2024

सस्पेंस की चादर में लिपटी यह संवेदनशील विषय वाली फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है

पति-पत्नी के रिश्ते में जब प्यार की जगह हिंसा ले ले, तो चोट पूरे परिवार और खासकर बच्चों को लगती है। घरेलू हिंसा का यह जख्म कभी-कभी इतना गहरा होता है कि पूरा घर बिखर जाता है। विडंबना देखिए, हिंसा के इतने खतरनाक रूप को ‘घरेलू’ कहा जाता है, जिस कारण घर से बाहर के ज्यादातर लोग पति-पत्नी के इस आपसी मामले में दखल तक नहीं देते। घरेलू हिंसा की इसी कड़वी सच्‍चाई को दो बहनों की राइवलरी के मसालेदार पैकेजिंग में लपेटकर पेश करती है, एक्ट्रेस कृति सेनन और राइटर कनिका ढिल्लों के बैनर की डेब्यू फिल्म ‘दो पत्ती’।

Continue Reading…


Image of scene from the film IC 814 the Kandahar Hijack
Director:Anubhav Sinha
Cast:Vijay Varma, Naseeruddin Shah, Pankaj Kapur, Arvind Swamy, Dia Mirza, Patralekhaa, Manoj Pahwa, Kumud Mishra, Amrita Puri, Dibyendu Bhattacharya
Writer:Anubhav Sinha, Nikhil Ravi, Trishant Srivastava

IC 814 the Kandahar Hijack

Drama, War & Politics (Hindi)

Tue, October 15 2024

भारतीय इतिहास में 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक की घटना आज भी एक काले अध्याय की तरह याद की जाती है। सारी दुनिया जब नई सदी Y2K के आने के उत्साह में मगन थी, क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर 1999 को करीब 175 लोगों को लेकर काठमांडू से दिल्ली के लिए रवाना हुए इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज IC 814 को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया। हाईजैकर्स के कब्जे वाला यह प्लेन पहले अमृतसर और फिर लाहौर और दुबई होते हुए कंधार में लैंड हुआ। सात दिन बाद भारतीय जेलों में बंद तीन आतंकियों मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को छोड़ने के बदले इन यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी करवाई गई। अब इसी घटनाक्रम पर आधारित वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ से चर्चित निर्देशक अनुभव सिन्‍हा ने ओटीटी पर दस्तक दी है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Zindaginama

Zindaginama

Drama (Hindi)

Tue, October 15 2024

मेंटल हेल्थ हमारे समाज में लंबे समय तक एक टैबू रहा है। हालांकि, अब कुछ साल से इसके बारे में खुलकर बातें होने लगी हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) पर आई एंथॉलजी सीरीज ‘ज़िंदगीनामा’ इसी मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता की ओर एक मजबूत कदम है। यह सीरीज 35-40 मिनट की छह कहानियों का गुलदस्ता है, जो ईटिंग डिसऑर्डर, गेमिंग एडिक्शन, सिजोफ्रेनिया, ओसीडी, पीटीएसडी, जेंडर डिस्फोरिया जैसी अलग-अलग मानसिक समस्याओं के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Raat Jawaan Hai
Director:Sumeet Vyas
Cast:Anjali Anand, Barun Sobti, Priya Bapat, Priyansh Jora, Hasleen Kaur, Vikram Singh Chauhan, Raayan Nikhil Kanchan, Jia Aman Yagnik, Khushvik Sharma
Writer:Khyati Anand-Puthran

Raat Jawaan Hai

Comedy, Drama (Hindi)

Tue, October 15 2024

आम सी कहावत है कि मां-बाप बनने के बाद आपकी अपनी जिंदगी, अपनी खुशी बेमाने हो जाती है। तब बच्चा, उसकी जरूरतें, उसकी खुशियां ही सबसे ऊपर होती हैं। काफी हद तक होता भी ऐसा ही है, पर पैरंटिंग के नए मायने समझाने वाली वेब सीरीज रात जवान है आपसे कहती है कि नहीं बॉस, एक अच्छा पैरंट बनने के लिए अपनी खुशियों की कुर्बानी देना जरूरी नहीं है। थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ेगी, मगर आप अपने करियर, खुशियों, बच्चों सबको साथ लेकर भी चल सकते हैं। खास बात यह है कि ख्याति आनंद पुथरन की लिखी और सुमित व्यास (परमानेंट रूममेट्स, ट्रिपलिंग) निर्देशित यह प्यारी सी फील गुड कहानी ये बड़ी-बड़ी बातें बिना किसी लेक्चरबाजी के मजे-मजे में कह जाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film CTRL
Director:Vikramaditya Motwane
Cast:Ananya Panday, Vihaan Samat, Devika Vatsa, Kamakshi Bhat, Suchita Trivedi, Samit Gambhir, Ravish Desai, Aparshakti Khurana, Tanmay Bhat, Rohan Joshi

CTRL

Thriller, Drama (Hindi)

Sat, October 5 2024

मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का एक बड़ा और अहम हिस्सा बन चुका है। हममें से कई की जिंदगी तो इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। उस पर, अब ज्यादा एडवांस तकनीक AI भी दस्तक दे चुका है, जिसके फायदे-नुकसान को लेकर खूब हलचल मची हुई है। लेकिन क्या इन नई और एडवांस तकनीक का इस्तेमाल हम कर रहे हैं या फिर ये तकनीक ही हमारा इस्तेमाल कर रहे हैं? इन्हें हम कंट्रोल कर रहे हैं या हम खुद इनके कंट्रोल में हैं? इसी चिंताजनक सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करती है, डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म CTRL यानी कंट्रोल। सोशल मीडिया या पब्लिक ऐप किस तरह लोगों के प्राइवेट डेटा इकट्ठा करते हैं, उनका गलत इस्तेमाल करते हैं, फिल्म हमें यह बात याद दिलाती है और उसके प्रति सचेत करती है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)