4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Nadaaniyan
Director:Shauna Gautam
Cast:Ibrahim Ali Khan, Khushi Kapoor, Suniel Shetty, Mahima Chaudhry, Jugal Hansraj, Dia Mirza, Agastya Shah, Apoorva Makhija, Aaliyah Qureishi

Nadaaniyan

Romance, Comedy (Hindi)

खाली समय में कुछ और करने या देखने के लिए नहीं है, तो फिल्‍म के नाम पर ऐसी 'नादानियां' देख सकते हैं।

Fri, March 7 2025

कोई 27 साल पहले करण जौहर अपनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ लेकर आए थे, जिसमें हिंदुस्तानी बच्‍चे पहली बार ऐसे कॉलेज से रूबरू हुए थे, जहां पढ़ाई के नाम पर टीचर और स्टूडेंट दोनों माइक्रो मिनी स्कर्ट पहनकर ‘प्यार क्या है?’ इस पर गहन विमर्श करते हैं। तब सब यही जानना चाहते थे कि भईया, ये कॉलेज देश में है कहां! क्योंकि हमारे स्कूल में तो प्रेम गीत गाने तक पर टीचर मुर्गा बना देते हैं। खैर, वही करण जौहर अब एक ऐसे अद्भुत स्कूल की कहानी लेकर आए हैं, जहां स्टूडेंट डिबेट टीम के कैप्टन का चुनाव उसकी तर्क क्षमता की बजाय एब्स देखकर बनया जाता है। फिल्म का नाम है- नादानियां, जिसे देखकर यही लगता है कि ऐसी नादानियां मेकर्स को सूझती कैसे है!

Continue Reading…


Image of scene from the film Oops! Ab Kya
Cast:Shweta Basu Prasad, Vanshika Taparia, Javed Jaffrey, Sonali Kulkarni, Abhay Mahajan, Aashim Gulati, Apara Mehta

Oops! Ab Kya

Drama, Comedy, Mystery (Hindi)

अच्छे अभिनय से सजी हल्की-फुल्की मजेदार कहानी

Sat, February 22 2025

सोचिए, एक लड़की जिसने आज के जमाने में शादी से पहले कभी इंटीमेट नहीं होने की कसम ली हो, जिसका बॉयफ्रेंड तीन साल से उस खास दिन का इंतजार कर रहा हो, उसे अचानक पता चले कि वो प्रेग्नेंट है। है ना विचित्र परिस्थिति! पर इसी अजीबो-गरीब सिचुएशन को काफी मजेदार तरीके से हैंडल करती है वेब सीरीज ‘ऊप्स! अब क्या?’, जो मशहूर अमेरिकन टीवी शो ‘जेन द वर्जिन’ का आधिकारिक रीमेक है। इस वेब सीरीज में ड्रामा है, कॉमिडी है, इमोशन है, और तो और मर्डर मिस्ट्री जैसे भरपूर मसाले हैं, जो कभी-कभी अतिरेक भरे लगने के बावजूद आपको बांधे रखते हैं। यह कहानी है रूही (श्वेता बसु प्रसाद) की, जिसने अपनी नानी को वचन दिया है कि वह शादी से पहले कभी फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएगी। उसका ओमकार (अभय महाजन) जैसा ग्रीन फ्लैग ब्वॉयफ्रेंड है, जो तीन साल से अपने अरमानों को दबाकर रूही के इस वचन में उसका साथ दे रहा है। लेकिन तभी एक दिन पता चलता है कि रूही प्रेग्नेंट है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Kaushaljis vs Kaushal
Director:Seemaa Desai
Cast:Pavail Gulati, Isha Talwar, Ashutosh Rana, Sheeba Chaddha, Deeksha Joshi, Brijendra Kala, Grusha Kapoor, Yash Chaturvedi, Neha Panda, Aashish Chaudhary

Kaushaljis vs Kaushal

Comedy, Drama, Family (Hindi)

दो पीढ़ियों के बीच आने वाली खाई को भरने और वाई फाई का कनेक्शन

Sat, February 22 2025

हमारे आम मध्यमवर्गीय परिवारों के ज्यादातर माता-पिता बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर देते हैं। लेकिन वही बच्चे बड़े होकर अपनी ही दुनिया में रम जाते हैं। मां-बाप के लिए उनके पास वक्त ही नहीं बचता और फिर, इन बेचारे बुजुर्गों के पास बचती है टूटे हुए सपनों की किरचें, अकेलापन और उससे उपजी झुंझलाहट। आज के दौर की इसी घर-घर की कहानी का भावुक चित्रण है, फिल्म कौशलजीज वर्सेज कौशल। ये कहानी कन्नौज के कौशल परिवार की है, जिसके मुखिया साहिल कौशल (आशुतोष राणा) कव्वाल बनने के सपने को कुर्बान कर अकाउंटेंट बन जाते हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का खर्च सही से उठा सकें। वहीं, उनकी पत्नी संगीता (शीबा चड्ढा) ने बच्चों को पूरा समय देने के लिए अपने इत्र बनाने की चाहत दबा दी। पर नोएडा में एक ऐड एजेंसी में नौकरी करने वाले बेटे युग (पवैल गुलाटी) के पास घर आना तो दूर, मां-बाप से बात करने का भी वक्त नहीं रहता। बेटी भी बाहर एनजीओ में काम करती है। ऐसे में, घर में अकेले बचे साहिल और सीमा अपने-अपने सपनों को दोबारा जीने की कोशिश तो करते हैं, मगर एक-दूसरे के मन की बात नहीं समझ पाते। हर वक्त एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं, लिहाजा एक दिन इस कलेश को खत्म करने के लिए दोनों तलाक लेने का फैसला लेते हैं। इधर, युग की गर्लफ्रेंड कियारा (ईशा तलवार) को ऐसा घर चाहिए, जहां सब हंसी-खुशी रहते हों। ऐसे में, मां-बाप के अलग होने के फैसले का बच्चों पर क्या असर पड़ता है? यह फिल्म देखकर पता चलेगा।

Continue Reading…


Image of scene from the film Black Warrant
Cast:Zahan Kapoor, Rahul Bhat, Paramvir Singh Cheema, Anurag Thakur, Rajshri Deshpande, Rajendra Gupta, Sidhant Gupta, Tota Roy Chowdhury, Joy Sengupta
Writer:Satyanshu Singh, Arkesh Ajay

Black Warrant

Drama, Crime (Hindi)

जेल की अनदेखी दुनिया की सच्ची बानगी और बेहतरीन परफॉर्मेँसेज के लिए देखनी चाहिए।

Sat, January 18 2025

जेल एक ऐसी जगह है, जिससे हर कोई दूर ही रहना चाहेगा। यही वजह है कि जेल की भीतर की दुनिया के बारे में लोगों को कम ही जानकारी रहती है। हां, कई फिल्मों में जेल में होने वाली दबंगई, खराब खाना, बारिश में सोने की भी जगह ना मिलने जैसी चीजें जरूर देखने को मिली है, लेकिन विक्रमादित्य मोटवाने की नई वेब सीरीज ब्लैक वारंट जेल की दुनिया की स्याह सचाई को इतनी गहराई से दिखाती है कि आप इसमें खोते जाते हैं। एशिया की सबसे बड़ी तिहाड़ के जेलर सुनील कुमार गुप्ता और पत्रकार सुनेत्र चौधरी की इसी शीर्षक से लिखी किताब पर आधारित यह सीरीज जेल के भीतर होने वाले भ्रष्टाचार, जेलर-कैदी के रिश्तों, उनकी जिंदगी के साथ-साथ अस्सी के दशक में फांसी पर चढ़े चर्चित कैदियों की कहानी भी दिखाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Azaad
Director:Abhishek Kapoor
Cast:Aaman Devgan, Rasha Thadani, Ajay Devgn, Diana Penty, Mohit Malik, Piyush Mishra, Jiya Imran Amin, Rasha, Dylan Jones, Akshay Anand Kohli
Writer:Abhishek Kapoor, K. Hariharan, Ritesh Shah, Suresh Nair

Azaad

Drama, Action (Hindi)

इंसान और पशु प्रेम की बानगी देती यह फिल्म अमन देवगन के लिए देखी जा सकती है।

Sat, January 18 2025

बॉलीवुड में इंसान और जानवरों के प्यार, दोस्ती और वफादारी पर ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘तेरी मेहरबानियां’ जैसी यादगार फिल्में बनी हैं। हालांकि, वक्त के साथ इन बेजुबानों के साथ इंसानी रिश्तों की कहानियां कम होती गईं, पर अब डायरेक्टर अभिषेक कपूर इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फिल्म ‘आजाद’ लेकर आए हैं, जिसका केंद्र एक घोड़ा है। अपनी फिल्मों से फरहान अख्तर, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले अभिषेक कपूर इस फिल्म से भी दो नए चेहरों, अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को पर्दे पर उतार रहे हैं। फिल्म में इन दोनों नए एक्टर्स, खासकर अमन ने आत्मविश्वास भरी अदाकारी से खुद को लंबी रेस का घोड़ा साबित करने की बढ़िया कोशिश की है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Mismatched S03
Cast:Prajakta Koli, Rohit Saraf, Rannvijay Singha, Vidya Malvade, Muskkaan Jaferi, Abhinav Sharma, Taaruk Raina, Dipannita Sharma, Lauren Robinson, Ahsaas Channa

Mismatched S03

Comedy, Drama (Hindi)

किरदारों का ग्राफ आगे बढ़ाने में भी कंजूसी बरती गई है

Mon, December 16 2024

एक टेक्नॉलजी को जी-जान से चाहने वाली अंबाला की मिडल क्लास लड़की डिंपल आहूजा (प्राजक्ता कोली) और एक टूटकर प्यार करने वाला जयपुर के रजवाड़े घराने का सच्चा आशिक ऋषि सिंह शेखावत (रोहित सराफ), यानी एक बिल्कुल ही मिसमैच्ड जोड़ी और जब ये दोनों मिलते हैं, तो क्या होता है यही कहानी है वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ की। लेखिका संध्या मेनन की किताब ह्वेन डिंपल मेट ऋषि पर आधारित इस सीरीज के दो सीजन पहले ही आ चुके हैं और युवा दर्शकों के बीच डिंपल और ऋषि यानी प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की जोड़ी पहले ही काफी पसंद की जा चुकी है। उनकी केमिस्ट्री तीसरे सीजन में भी सुहाती है, मगर कहानी के मामले में सीरीज बेहद कमजोर और सतही साबित होती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Sikandar Ka Muqaddar
Director:Neeraj Pandey
Cast:Jimmy Shergill, Avinash Tiwary, Tamannaah Bhatia, Divya Dutta, Rajeev Mehta, Zoya Afroz, Ridhima Pandit, Deepak Daryani, Praful Joshi, Khurshed Lawyer

Sikandar Ka Muqaddar

Thriller, Crime, Mystery, Action (Hindi)

सस्पेंस-थ्रिलर के शौकीन हैं तो एक बार यह फिल्म देख सकते हैं।

Fri, November 29 2024

सिनेमा की दुनिया में हाइस्‍ट यानी चोरी-डकैती पर बुनी चोर-पुलिस वाली कहानी फिल्मकारों के पसंदीदा विषयों में रही है। इस विषय पर ‘द इटैलियन जॉब’, ‘ओशन सीरीज’, ‘नाऊ यू सी मी’ से लेकर आइकॉनिक ‘मनी हाइस्ट’ जैसी विदेशी फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। देश में भी ‘ज्वेल थीफ’, ‘आंखें’ (2002) और ‘धूम फ्रेंचाइजी’ जैसी यादगार फिल्में बनी हैं। अब इसी विषय पर डायरेक्टर नीरज पांडे अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ लेकर आए हैं। नीरज खुद इससे पहले पुलिस को चकमा देकर रुपये उड़ा लेने वालों की टीम पर फिल्म ‘स्पेशल 26’ बना चुके हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film All We Imagine as Light
Director:Payal Kapadia
Cast:Kani Kusruti, Divya Prabha, Chhaya Kadam, Hridhu Haroon, Azees Nedumangad, Tintumol Joseph, Anand Sami, Lovleen Mishra, Madhu Raja, Shweta Prajapati
Writer:Payal Kapadia

All We Imagine as Light

Drama (Malayalam)

रंगीनियत से परे वाली स्याह मुंबई के नाम प्रेम गीत

Sat, November 23 2024

बॉलीवुड की फिल्मों में मुंबई को हमेशा खूब रोमांटिसाइज किया गया है। मसलन, बड़ी-बड़ी इमारतें, बाहें खोले समंदर, चकाचौंध भरी जिंदगी, प्यार का अहसास दिलाती बारिश, लेकिन इस सारी चमक-दमक के बीच यहां बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने हिस्से की रोशनी के लिए रोज संघर्ष करते हैं। जो यहां की तमाम भीड़ में भी अकेले हैं। ये वो हैं, जो रोज उठते हैं, काम पर जाते हैं और लौटकर आ जाते हैं। इनकी जिंदगी इस भागते शहर में भी ठहरी हुई है। पायल कपाड़िया की कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित ‘ग्रां प्री अवॉर्ड’ जीतकर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ रंगीनियत से परे वाली इसी स्याह मुंबई के नाम प्रेम गीत है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)