4,610 Reviews ● 1,343 Films/Shows ● 59 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Meethe Mein Kya Hai
Director:Radhika Bansal
Cast:Ritwik Bhowmik, Rohini Hattangadi, Ayesha Raza Mishra, Gaurav K Sharma, Tarana Raja, Abhay Kaul, Dalai, Vikram Bakshi, Ayuushman Ghai, Kiara Chouhan
Writer:Radhika Bansal

Meethe Mein Kya Hai

Family, Comedy, Drama (Hindi)

दिवाली के माहौल में प्यार, परिवार और त्योहार की मिठास देगी ऋत्‍व‍िक भौम‍िक की फिल्म

Fri, October 30 2026

दिवाली के त्योहार को केंद्र में रखकर बुनी यह हल्की-फुल्की फिल्म खोने के दर्द, अपनों के साथ और परिवार की अहमियत पर जोर देती है।

वो कहावत है न कि सुख-दुख में परिवार और अपने ही साथ देते हैं। लेखिका-निर्देशिका राधिका बंसल की डेब्यू फिल्म ‘मीठे में क्या है’ इसी एहसास को और पुख्ता करती है। दिवाली के त्योहार को केंद्र में रखकर बुनी यह हल्की-फुल्की फिल्म खोने के दर्द, अपनों के साथ और परिवार की अहमियत पर जोर देती है। कहानी जय (ऋ‍त्विक भौमिक) और उसकी हंसती-खेलती फैमिली की है। जय दो साल पहले गुजर चुकी पत्नी तारा (कनिका कपूर) को खोने के गम से उबर नहीं पा रहा है। वह सब कुछ बेचकर विदेश में बसने जा रहा है, पर तभी उसकी बहन सना (दलाई) बिना किसी को कुछ बताए करम (विक्रम बख्शी) से शादी कर लेती है। इसलिए, उसे दिवाली पर अपनी नानी (रोहिणी हट्टंगड़ी) के घर लखनऊ आना पड़ता है, जहां पूरा परिवार इकट्ठा है। अब दिवाली का त्‍योहार है। परिवार का री-यूनियन है। सना की शादी का सरप्राइज है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पूरा घर इस पर कैसे रिएक्ट करता है? जय इन सबके बीच अपने दर्द से कैसे उबरता है? परिवार की इसी हल्की-फुल्की मस्ती, नोकझोंक, प्यार और अपनेपन को एकसाथ सजाकर परोसती है यह फिल्म।

Continue Reading…


Image of scene from the film Pyre
Director:Vinod Kapri
Cast:Padam Singh, Hira Devi Mishra, Subhash Chandra, Shubham Chaudhary, Sadab Khan, Sadab Khan, Alok Verma, Jaya Shah, Gopa Nayal, Deewan Kanwal
Writer:Vinod Kapri

Pyre

Drama (Hindi)

वीरान होते पहाड़ों के 'चिता' की चीत्कार, झकझोर देगी कहानी, खामोशी से भर देगा क्‍लाइमेक्‍स

Fri, October 30 2026

पहाड़ों की खूबसूरती के कसीदे तो हम अक्सर पढ़ते हैं, पर क्या आपने कभी उसकी खामोशी सुनी है? उसका अकेलापन महसूस किया है? अगर नहीं, तो लेखक-निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' देख लीजिए। Pyre का हिंदी अर्थ चिता है। यह फिल्म वीरान होते जा रहे पहाड़ों का वह रुदन है, जो आपका दिल चीरकर रख देगा।

पहाड़ों की खूबसूरती के कसीदे तो हम अक्सर पढ़ते हैं, पर क्या आपने कभी उसकी खामोशी सुनी है? उसका अकेलापन महसूस किया है? अगर नहीं, तो लेखक-निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ देख लीजिए। Pyre का हिंदी अर्थ चिता है। यह फिल्म वीरान होते जा रहे पहाड़ों का वह रुदन है, जो आपका दिल चीरकर रख देगा। फिल्म का आगाज दूर तक फैले उत्तराखंड के उन्हीं खूबसूरत पहाड़ों से होता है, जहां एक 80 साल का बूढ़ा पदम सिंह (पदम सिंह कापड़ी) अपनी बूढ़ी बीवी तुलसी (हीरा देवी) को साथ लेकर कूदने जाता है। यह पहला सीन कहानी की मार्मिक विसंगति को स्थापित कर देता है। होता यूं है कि पलायन का दंश झेल रहे इस इलाके में उंगलियों पर गिनने लायक लोग ही बचे हैं। पदम सिंह का खुद का बेटा हरिया 28 साल पहले शहर कमाने गया था, जो दोबारा नहीं लौटा। बूढ़े पदम सिंह के लिए अपनी बीमार पत्नी तुलसी को ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते से शहर ले जाने के लिए लक्ष्मण (सुभाष चंद्रा) और जीवन (शुभम चौधरी) का ही आसरा है। अब इनमें से भी एक की नौकरी लग गई और दूसरे का परिवार गांव छोड़कर जाने वाला है। लिहाजा पदम सिंह को पत्नी समेत इन्हीं पहाड़ों से कूद जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझता। हालांकि, कहानी आगे इससे भी कहीं ज्यादा दर्दनाक मोड़ लेती है, जो आपको झकझोर देता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Akka
Director:Dharmaraj Shetty
Cast:Keerthy Suresh, Radhika Apte, Tanvi Azmi, Nivedita Bhargava, Anshumaan Pushkar, Poornima Indrajith, Vishak Nair, Mahesh Manjrekar, Monika Panwar, Pooja Mohanraj
Writer:Dharmaraj Shetty

Akka

Drama, Crime (Tamil)

कीर्ति सुरेश दमदार, राध‍िका आप्‍टे शानदार, ताकतवर औरतों की कमजोर कहानी बनी पतन का कारण

Fri, October 30 2026

धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में रची गई इस सीरीज की दुनिया काफी अलग, नई और रोचक है। कल्पनाशीलता के स्तर पर पेरनुरु को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की तर्ज पर तीन इलाकों- परप्लाडी, हेरकड़ा और मलेबार घरानों में बांटा गया है। मगर कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण यह पूरी कवायद कागजी ज्यादा लगती है।

आम धारणा है कि सत्ता की बागडोर यदि महिलाओं के हाथ में हो या ताकतवर पदों पर उनकी भागीदारी ज्यादा हो, तो समाज बेहतर हो सकता है, क्योंकि महिलाओं में दया, करुणा और दूसरों का हित सोचने जैसे भाव जन्मजात होते हैं। मातृसत्ता से संचालित काल्पनिक राज्य पेरनुरु पर केंद्रित वेब सीरीज ‘अक्का’ की नींव शायद इसी सोच पर पड़ी होगी। सीरीज की शुरुआत में राज्य की मुखिया यानी अक्का कहती भी है कि पेरनुरु की समृद्धि और भारत के बाकी राज्यों के मुकाबले नौ गुना बेहतर साक्षरता दर की वजह उसका मातृतंत्र है। ऐसे में यह समझना मुश्किल है कि आखिर यह समृद्ध और शिक्षित राज्य सोने की तस्करी और शराब के धंधे के लिए क्यों जाना जाने लगा? वहां की महिलाएं डॉक्टर, वकील और वैज्ञानिक बनने के बजाय बंदूक और कटार चलाने तक क्यों सीमित रह गईं? पेरनुरु का यह पतन ही ‘नेटफ्ल‍िक्‍स’ की इस नई क्राइम-थ्र‍िलर सीरीज की सबसे बड़ी कमजोरी है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Doosra
Director:Abhinay Deo
Cast:Plabita Borthakur, Ankur Vikal, Samidha Guru, Twisha Joshi, Krishna Gokani
Writer:Agnello Oswin Das, Matt Graham, Zak Shaikh

Doosra

Drama (Hindi)

आइडिया मजेदार, पर असर कम! वुमन एंपावरमेंट पर हावी सौरव गांगुली का करिश्माई क्रिकेट

Sat, October 24 2026

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि वो जोश, जुनून, और जज्बा है जो हर जाति-धर्म, ऊंच-नीच से परे, हर तबके के दिल में एक सा धड़कता है। फील्ड पर एक पल में हार को जीत में बदल देने वाला यह करामाती खेल तमाम युवाओं की आंखों में सपने बोता है। क्रिकेट के इसी असर की बानगी है फिल्म ‘दूसरा’। फिल्म में क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत को घुटन भरी जिंदगी जी रही एक लड़की की आजादी से दिलचस्प अंदाज में जोड़ा गया है, लेकिन लड़की की कहानी पर कहीं न कहीं क्रिकेट का करिश्मा भारी पड़ जाता है। प्‍लॉट साल 1991 से 2002 तक दरम्यान का है। यहां दो कहानियां एक साथ चलती हैं। एक तरफ प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट की पुरानी छवि तोड़कर कामयाबी की नई इबारतें लिख रहे थे, तो दूसरी ओर राजस्थान के एक रूढ़िवादी परिवार की बगावती बच्ची तारा (प्लाबिता बोरठाकुर) सौरव दादा की हर जीत में अपनी कामयाबी देख रही थी।

Continue Reading…


Image of scene from the film Gajab Raat
Director:Ritesh Shah
Cast:Manoj Bajpayee, Nushrratt Bharuccha, Saqib Saleem, Divya Dutta, Kiku Sharda, Shraddha Das, Rajiv Gupta, Akshay Oberoi
Writer:Neeraj Pandey, Ritesh Shah

Gajab Raat

Thriller, Crime (Hindi)

एक रात की इस कहानी में 'गजब' सिर्फ मनोज बाजपेयी, देखने लायक है, पर प्‍लॉट ट्व‍िस्‍ट्स बेअसर

Sat, October 24 2026

‘स्पेशल 26’ जैसी यादगार फिल्म देने वाली नीरज पांडे, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता की तिकड़ी अरसे बाद किसी फिल्म में साथ आए, तो उसके भी स्पेशल होने की उम्मीद जगती है। लेकिन इस मामले में उनकी नई फिल्म ‘गजब रात’ ऐसा कोई ‘गजब’ कारनामा नहीं कर पाती। एक रात की इस कहानी में ‘गजब’ सिर्फ मनोज बाजपेयी हैं, जो कमजोर प्‍लॉट ट्विस्ट के बावजूद अपनी एक्‍ट‍िंग के बूते इसे देखने लायक बनाते हैं। फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म ‘नेटफ्ल‍िक्‍स’ पर रिलीज हो गई है। यह वही फिल्‍म है, जिसका नाम पहले ‘घूसखोर पंडत’ था और इसी साल फरवरी में इस पर खूब विवाद हुआ था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मेकर्स ने इसका नाम बदला और अब ‘गजब रात’ टाइटल के साथ इसे रिलीज किया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Jailer 2
Director:Nelson
Cast:Rajinikanth, S. J. Suryah, Mithun Chakraborty, Suraj Venjaramoodu, Ramya Krishnan, Vidya Balan, Yogi Babu, Mirnaa, Rithvik, Jatin Sarna
Writer:Nelson

Jailer 2

Action, Comedy (Tamil)

रजनीकांत के सुपर स्‍वैग वाली फिल्‍म, कहानी कमजोर, स‍ितारों की फौज के बीच ऋतिक का कैम‍ियो जानदार

Fri, October 16 2026

सिनेमा जगत के थलाइवा रजनीकांत की फिल्मों की अपनी एक अलग दुनिया होती है। फैंस उनके चलने-बोलने से लेकर चश्मे को घुमाने और सिगार को सुलगाने जैसी हर अदा, हर स्टाइल के कायल हैं। उनके इसी स्वैग और स्टाइल ने साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ को ब्‍लॉकबस्‍टर बनाया। अब लेखक-निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार उसी कामयाबी को दोहराने के लिए इसके सीक्वल ‘जेलर 2’ के साथ लौटे हैं। सच कहें, तो सेकंड हाफ में कहानी ढीली पड़ने के बावजूद फिल्म पर रजनीकांत का करिश्माई अंदाज देखते बनता है। उस पर मोहनलाल, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ के कैमियो सिनेमाघरों में फैंस के जश्‍न जैसे माहौल में सोने पर सुहागा साबित होते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Verity
Director:Michael Showalter
Cast:Dakota Johnson, Anne Hathaway, Josh Hartnett, Brady Wagner, Ismael Cruz Cordova, Irina Dvorovenko, Sienna Kulovitz, K.K. Moggie, Tom Galantich, Lou Martini Jr.

Verity

Mystery, Thriller (English)

अनसुलझे रहस्य, अजीब रिश्‍ते और सच की धुंध, ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन कमाल, पर उलझी हुई 'वेरिटी'

Fri, October 2 2026

जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही हर किसी का अपना सच होता है। एक ही बात को अलग-अलग इंसान, अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। इसलिए, सवाल यह है कि किसके सच पर भरोसा किया जाए और इसी उलझन में दर्शकों को डूबने-उतरने पर मजबूर करती है हॉलीवुड फिल्म ‘वेरिटी’। ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन जैसे दो बेहतरीन और हसीन एक्‍ट्रेसेस से सजी यह साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर फिल्‍म मशहूर लेखिका कोलीन हूवर के चर्चित उपन्यास पर आधारित है। सच की धुंध इस थ्रिलर की ताकत भी है और कमजोरी भी, क्योंकि कहानी का रहस्य आपको तो बांधता है, पर कंफ्यूज भी करता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Drishyam: The Conclusion
Director:Abhishek Pathak
Cast:Ajay Devgn, Tabu, Shriya Saran, Rajat Kapoor, Jaideep Ahlawat, Prakash Raj, Ishita Dutta, Mrunal Jadhav, Kamlesh Sawant, Saurabh Shukla

Drishyam: The Conclusion

Thriller, Drama, Mystery, Crime (Hindi)

अजय देवगन दमदार, जयदीप अहलावत असरदार, 'दृश्यों' के खेल में विजय सलगांवकर का तगड़ा दांव

Fri, October 2 2026

‘शब्दों में झूठ छुपने की जगह ढूंढ़ लेते हैं, लेकिन दृश्य कभी झूठ नहीं बोलते।’ लोगों की आम धारणा यही होती है कि आंखों देखा कभी झूठ नहीं होता। इसी सोच का फायदा उठाकर साल 2015 में गोवा के विजय सलगांवकर ने ‘दृश्यम’ का ऐसा खेल रचा कि सारी पुलिस और सिस्टम के सच धराशाई हो गए। दर्शक इस चौथी फेल के जबरा फैन हो गए। अब ‘दृश्यम’ के उसी चक्रव्यूह के साथ विजय आखिरी बार पर्दे पर उतरा है। इसलिए, लोगों का उत्साह चरम पर है और सच कहें तो थोड़ा गिरते-पड़ते, बाल-बाल बचते, आखिर में इस बार भी उसने बाजी मार ली है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pyre
FCG Rating for the film Pyre: 71/100
Pyre

Drama (Hindi)

In the Himalayan Mountain range, a rural village loses its inhabitants to the city’s allure while… (more)

Image of scene from the film Nocturne
Nocturne

Crime, Drama, Mystery (English)

When a victim of notorious serial killer Jurek Walter unexpectedly turns up alive, detective Jonah Lynn… (more)

Image of scene from the film Udta Teer
FCG Rating for the film Udta Teer: 51/100
Udta Teer

Comedy, Action (Hindi)

An amnesiac Pakistani spy wakes up believing he is a patriotic Indian counter-terrorism officer.… (more)

Image of scene from the film Body
Body

Drama (Hindi)

In the post covid world, Manoj, a young, struggling actor, is trying to cope with his… (more)